17 को केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह शिमला आयेंगे : डॉ सिकंदर

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्य सभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार ने कहा
भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश भर में संविधान गौरव अभियान को एक राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के रूप में लिया है और हिमाचल में भी यह कार्यक्रम हमारा 26 दिसंबर से 25 जनवरी तक चल रहा है।

पूरे देश के साथ साथ प्रदेश स्तर का, एक जिला स्तर और मंडल स्तर का कार्यक्रम होंगे जिसके अंतर्गत 17 जनवरी को हमारे केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह प्रदेश स्तर के कार्यक्रम को होटल पीटरहॉफ में संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद जिला स्तर पर संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा और अंत में मंडल स्तर पर भी ऐसे ही कार्यक्रम होंगे।

सिकंदर से बताया कि 25 जनवरी को बूथ स्तर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संविधान की स्थापना के साथ डॉ भीम राव अंबेडकर जी ने क्या इस देश के लिए किया और उनका क्या योगदान है उसकी चर्चा घर घर तक पहुंचाएंगे, साथ ही कांग्रेस पार्टी जो नकारात्मक नैरेटिव स्थापित करने का प्रयास कर रहीं है उसका करारा जवाब दिया जाएगा।

संविधान और संविधान निर्माता के प्रति कांग्रेस का क्या व्यवहार रहा है उसका प्रचार भाजपा व्यापक करेगी। उन्हें कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का मान सम्मान बढ़ाया है, संविधान का गौरव बढ़ाया है, इसी दृष्टिगत भाजपा अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन पूरे प्रदेश से लेकर जिला, मंडल एवं बूथ तक चलने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *