जयराम ठाकुरपर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार बोले ठेकेदारों की न करें चिंता

Spread the love
https://we.tl/t-jCYuyVB6zl

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश में ट्रेजरी को लेकर छिड़े घमासान के बीच सरकार ने ठेकदारों को 80 करोड़ की पेमेंट का भुगतान करने का निर्णय लिया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज हुई बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए।

पेमेंट को लेकर नेता प्रतिपक्ष सहित भाजपा के नेता लगातार सरकार पर हमलावर है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है और नेता प्रतिपक्ष को ठेकेदारों की चिंता न करने की सलाह दी है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आए दिन बयानबाजी करते हैं। जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार समय समय पर ठेकेदारों के बकाया भुगतान कर रही है।

उन्हें समझना चाहिए कि प्रदेश की वित्तिय स्तिथि क्या है। विभाग के द्वारा चरणबद्ध तरीके से ठेकेदारों को पेमेंट की जा रही है। मुख्यमंत्री के साथ हाई पावर कमेटी की बैठक हुई है जिसमें मुख्यमंत्री ने 80 करोड़ लोक निर्माण विभाग को जारी किया है और जो ठेकेदारो की पेंडिंग पेमेंट है उसका भुगतान किया जाएगा।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आर्थिक संकट के चलते कुछ समय के लिए भुगतान नहीं किया गया था लेकिन ऐसा नहीं है कि ठेकेदारों को उनके कार्यों के भुगतान नहीं किया जाएगा सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *