क्रिसमस पर शिमला के क्राइस्ट चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन, पहाड़ी वेशभूषा में महिलाओं ने क्रिसमस पर डाली नाटी।

शिमला, सुरेंद्र राणा: 9 वर्षो बाद इस बार शिमला में व्हाइट क्रिसमस मनाई गई है।23 और 24 दिसंबर को शिमला सहित प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है जिससे पर्यटक क्रिसमस मनाने शिमला पहुंचे हैं।क्रिसमस पर शहर के रिज क्राइस्ट चर्च और कैथोलिक चर्च को लाइटों से सजाया गया है। रिज ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस पर विशेष प्रार्थना सभा, बाइबल और कैरोल सिंगिंग आयोजित की गई। साथ ही पहाड़ी वेशभूषा में महिलाओं द्वारा क्रिसमस पर चर्च में नाटी भी डाली गई।

क्रिसमस पर लोगों और सैलानियों की सुविधा के लिए आज देर रात तक चर्च खुला रहेगा। चर्च की पादरी विनीता रॉय ने बताया कि चर्च में क्रिसमस के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस बार पर्यटकों और स्थानीय लोगों को हिमाचल की पहाड़ी संस्कृति से भी रूबरू किया गया। 9 साल बाद व्हाइट क्रिसमस मनाई गई है जो सभी के लिए खुशी की बात है l व्हाइट क्रिसमस प्रदेश में खुशहाली आने का संदेश देती है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours