कुल्लू, काजल: समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा आधिकारिक तौर पर पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। रोहतांग सड़क पर पानी जमने (ब्लैक आइस) के कारण प्रशासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अब सर्दी के मौसम के बाद ही पर्यटक रोहतांग दर्रा का दीदार कर सकेंगे।
