दो साल की नाकामयाबियों का जश्न मना रही कांग्रेस सरकार, अब तक की सबसे निकम्मी सरकार साबित हुई सुक्खू सरकार, विक्रमादित्य और प्रतिभा को भी नहीं जश्न जानकारी, सरकार और संगठन में नहीं तालमेल विकास दो साल से ठप्प हिमाचल फॉर सेल,एक भी गारंटी नहीं की पूरी: जयराम ठाकुर

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल की सुक्खू सरकार दो साल का कार्यकाल पूरे होने पर बिलासपुर में जश्न मनाने जा रही है लेकिन मंत्री विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह को इसकी जानकारी तक नहीं है जिसको लेकर विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि सरकार और संगठन में तालमेल नहीं है। दो साल का कार्यकाल सुक्खू सरकार का निराशाजनक रहा है विकास कार्य ठप्प पड़े हैं।”हिमाचल फॉर सेल” सरकार ने शुरू कर दिया है। पर्यटन विकास निगम के होटलों को बेचने की सरकार साजिश रच रही है और दिल्ली में हिमाचल भवन की कुर्की कर दी गई है।

शिमला में पत्रकार वार्ता कर जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एक भी गारंटी पूरी नहीं की है फिर किस बात का जश्न सुक्खू सरकार मनाने जा रही है। क्या राज्य सभा चुनाव हार और लोकसभा चुनाव में हार का जश्न कांग्रेस सरकार मनाने जा रही है?दो साल के कार्यकाल में सुक्खू सरकार ने हिमाचल को 20 वर्ष पीछे धकेल दिया है।प्रदेश की सबसे निकम्मी सरकार सुक्खू सरकार साबित हुई है। महाराष्ट्र और हरियाणा में सीएम सुक्खू ने झूठ बोला लेकिन लोगों ने उन पर विश्वास नहीं किया।

वहीं जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में गलतियां कांग्रेस सरकार करती हैं और दोष विपक्ष को दिया जा रहा है। टॉयलेट टैक्स की अधिसूचना सरकार ने की दोष विपक्ष को देते हैं। पूरे देश में इसको लेकर जग हंसाई हुई। दो साल में हिमाचल फॉर सेल में आ गया है।दिल्ली में हिमाचल की पहचान को गिरवी रखने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। CPS को बचाने के लिए सरकार 6 करोड़ दे चुकी है लेकिन अपनी संपति को बचाने के लिए वकील नहीं हो पा रहे हैं। हिमाचल को बेचने की साजिश हो रही है।एक तरफ मुख्यमंत्री कह रहे हैं घाटे में चल रहे यूनिट को लीज पर देने विचार कर रहे हैं जबकि उप मुख्यमंत्री कह रहे हैं एक भी यूनिट को निजी हाथों में नहीं देंगे। सरकार ने भ्रष्टाचार में सारी सीमाएं लांघ दी हैं। कुछ खनन माफिया को ईडी ने गिरफ्तार किए हैं और सरकार के करीबी लोग हैं इसको लेकर मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए।

वहीं मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा में आज के समय में कोई गुट नहीं है जबकि कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है तभी तालमेल की कमी सामने आ रही है। सीएम सुक्खू होली लॉज को ठिकाने लगाने में लगे हैं और होली लॉज मुक्त कांग्रेस बनाने का काम तेजी से चल रहा है। डिप्टी सीएम भी ठिकाने लगा दिए है। विपक्ष सरकार के दो साल के कार्यकाल की नाकामयाबियों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *