महाराष्ट्र चुनाव हार पर CM सुक्खू बोले एक बार बैलेट पेपर से चुनाव करवा कर देख ले चुनाव आयोग

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा; महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हार का ठीकरा EVM पर फोड़ते हुए कहा है कि EVM पर शक पैदा हो रहा है इसलिए चुनाव आयोग को EVM के बजाय बैलेट पेपर पर चुनाव करवा के देखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह ब्यान शिमला के चलौंठी में जिला परिषद कार्यालय के उद्घाटन के दौरान दिया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ईवीएम पर कई सवाल उठे हैं और लोग शक की निगाह से ईवीएम को देखते हैं ऐसे में देश में एक बार ईवीएम पर चुनाव होने चाहिए इससे सभी का शक दूर हो जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि भाजपा ने बिना बजट और आधे भवनों व कार्यों का उद्धघाटन और शिलान्यास किया। लेकिन वर्तमान सरकार बजट का प्रावधान कर भवनों का शिलान्यास और उद्घाटन कर रही है। भाजपा ने प्रदेश की संपदा को लुटाने का काम किया है जबकि वर्तमान सरकार प्रदेश की संपदा को लूटने नहीं देगी। सरकार व्यवस्था परिवर्तन कर रही है और कड़े फैसले ले रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *