कांग्रेस सरकार 2 साल पूरे होने पर मनाएगी नालायकी का जश्न: विक्रम ठाकुर

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: प्रदेश की कांग्रेस सरकार दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मनाने की तैयारी कर रही हैं ऐसे में पूर्व उद्योग मंत्री रहे बिक्रम सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार का दो साल का कार्यकाल असफलताओं से भरा रहा है। कुछ बच्चों को आदत होती है कि वह असफलता का भी जश्न मनाते हैं। ऐसे में राज्य सरकार अपने फैलियर का जश्न मनाने का काम कर रही है। भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति असंवैधानिक रूप से की गई थी। बार-बार भारतीय जनता पार्टी भी यह बात कह रही थी और अब कोर्ट के फैसले से यह साबित हो गया है।

बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए की मुख्य संसदीय सचिवों की कुर्सी बचाने पर कितनी धनराशि खर्च की गई है। ये सरकार अपने फ़ैसलों से फजीहत करा रही हैं। उन्होंने कहा कि उद्योग प्रदेश से पलायन कर रहे हैं। इनके उद्योग मंत्री विदेश घूम रहे हैं।

सुक्खू सरकार बताए कि पूर्व सरकार में जो एमओयू हुए उनका इस सरकार में क्या हुआ है। वहीं, बिक्रम सिंह ठाकुर ने बद्दी पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज की लंबी छुट्टी पर जाने को लेकर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी अच्छा काम करता है, उन्हें कांग्रेस काम नहीं करने नहीं देती है। वे निष्पक्षता के साथ काम कर रही थी उन्हें अपमानित किया गया और उन्हें लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया। कांग्रेस को अपने ऐसे नेताओं पर लगाम लगानी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *