शिमला, सुरेन्द्र राणा; हिमाचल प्रदेश सरकार ने दिवाली के त्यौहार को देखते हुए सभी कर्मचारीयों और पेंशनरों को 28 अक्टूबर को सैलरी और पेंशन देने का वादा किया था लेकिन एचआरटीसी पेंशनरों की दिवाली पेंशन न मिलने से फीकी ही रही है यहां तक की नवंबर महीने की 11 तारीख बीत जाने के बाद भी पेंशनरों के खाते में पेंशन नहीं आई है।
पेंशनर उम्र के इस पड़ाव में दुःखी है।एचआरटीसी पेंशनरों का कहना है कि सरकार ने दिवाली से पहले सभी को पेंशन देने का वादा किया था लेकिन आज तक पेंशन नहीं आई है दिवाली का त्यौहार भी फीका रहा है। डिए एरियर लंबित पड़ा हुआ है लेकिन वह तो दूर की बात समय पर पेंशन न मिलने से उन्हें बुढ़ापे में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
