रिज मैदान शिमला पर चांद के दीदार कर सैकड़ों सुहागिनों ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत।

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा; हर वर्ष की तरह इस बार भी करवा चौथ पर चांद के दीदार के लिए रविवार को सैकड़ों जोड़े शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर उमड़े। शहर की सैकड़ों महिलाओं ने रिज मैदान में चांद के दीदार के बाद व्रत तोड़ा।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा। देर शाम छह बजे से ही महिलाएं सज-धज कर रिज मैदान पर पहुंचना शुरू हो गई थीं।

शिमला शहर में सबसे पहले चांद का दीदार रिज मैदान में होता है, इसलिए शहर के आसपास से महिलाएं व्रत खोलने के लिए रिज मैदान पर पहुंचती हैं। सुहागिनों ने बताया कि आज का दिन उनके लिए खास होता है और सदियों से पति की लंबी आयु व स्वास्थ्य के लिए महिलाएं व्रत रखती आई है। चांद के दीदार के बाद पति पत्नी को पानी पिला कर व्रत खुलवाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *