शादी का कार्ड दिखाकर डिपो से ले सकेंगे सस्ती दरों पर तेल पढ़े पूरी खबर

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: अब शादी व अन्य समारोहों के लिए भी लोग डिपो से सस्ती दरों पर खाद्य तेल सकेंगे। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इस बारे में खाद्य आपूर्ति निगम को पत्र लिखा है। यह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की बजट घोषणा है। ऐसे में खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। वहीं, निगम ने भी तेल मुहैया कराने को लेकर कंपनियों से आवेदन मांग लिए हैं।

इस महीने से इस योजना को सिर चढ़ाया जा सकता है। सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को प्रति राशनकार्ड पर डिपो में दो लीटर (एक रिफाइंड और एक सरसों) तेल दिया जा रहा है। अब सरकार ने व्यवस्था की है कि शादी व अन्य समारोह के लिए लोग डिपो से जरूरत के मुताबिक तेल ले सकेंगे। इसके लिए लोगों को शादी का कार्ड व समारोह के आयोजन के बारे में लिखित में बताना होगा।

उल्लेखनीय है कि अभी शादी व अन्य समारोह के लिए लोगों को मार्केट से महंगी दरों पर तेल उठाना पड़ता है। बाजार में इस समय अच्छी क्वालिटी का सरसों तेल करीब दो सौ रुपये लीटर के आसपास है, जबकि डिपो में यह तेल 124 रुपये के करीब मिलता है। बीपीएल उपभोक्ताओं को यह तेल और भी सस्ता मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *