शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ते ही पारा चढ़ना शुरू हो गया है। मैदानी जिलों में उमस बढ़ गई है। शनिवार को प्रदेश के 13 क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री पार रहा। 24 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 25 सितंबर को कई जगह बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मैदानों के साथ पहाड़ों में भी मानसून सीजन के दौरान पसीने छूटने लगे हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। रविवार को भी शिमला में मौसम साफ रहा।
रविवारको राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। उधर, बारिश का दौर थमते ही न्यूनतम तापमान में बढ़ने लगा है।
24 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 25 व 26 सितंबर को कई जगह बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
