शिमला में कल नहीं होगा बंद, खुले रहेंगे सभी बाजार

Spread the love

 

शिमला, सुरेंद्र राणा; विश्व हिंदू परिषद व अन्य हिंदू संगठनों ने संजौली में प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को हिमाचल बंद का आवाहन किया है लेकिन राजधानी शिमला के बाजार इस दौरान खुले रहेंगे। यह बात शिमला व्यापार मंडल के उप प्रधान राजकुमार अग्रवाल ने कही है।

राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि शिमला के व्यापारी इस घटना के विरोध में पहले ही रोष व्यक्त कर चुके हैं। बीते कल शिमला में प्रदर्शन के साथ 1 बजे तक बाजारों को बंद रखा गया है। शनिवार को हिंदू संगठनो के बंद की उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है। ऐसे में राजधानी शिमला के सभी बाजार कल खुले रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *