शिमला, सुरेंद्र राणा: शिमला के संजौली में हुए प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में शिमला व्यापार मंडल ने दोपहर तक बाजार बंद रखने का निर्णय लिया हैं।
व्यापार मंडल शिमला के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि संजौली में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज किया गया है।
हिंदुओं को पीटने का काम सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि शिमला व्यापार मंडल इसका विरोध करता हैं। सरकार को जो कार्यवाही करनी चाहिए थी वो नही कर ऐसी कार्यवाही के खिलाफ दोपहर एक बजे तक बाजार बंद करने का फैसला किया गया है। इस दौरान प्रदर्शन भी किए जायेंगे।
