बागवानी मंत्री बोले सेब सीजन के दौरान विदेशों से सेब के आयात पर लगाई जाए रोक।

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: विदेशों से आयात होने वाले सेब के कारण हिमाचल प्रदेश के सेब बागवानों को खासा नुकसान होता है। केंद्र सरकार द्वारा सेब की इंपोर्ट ड्यूटी घटाने के बाद बागवान और प्रदेश की कांग्रेस सरकार इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं सदन में भी ये मामला कई बार गूंजा हैं। वन्ही बागवानी मंत्री जगत नेगी ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

जगत नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल आने पर कई घोषणाएं करके जाते हैं ऐसी ही घोषणा सेब के आयात शुल्क को लेकर भी की गई थी। प्रधानमंत्री ने आयात शुल्क को बढ़ाकर सौ प्रतिशत करने की बात कही थी लेकिन हुआ विपरीत है। इंपोर्ट 75 प्रतिशत से पचास प्रतिशत किया गया है। और अब और घटाने की बात हो रही है।

देश में 32 देशों से 5 लाख टन सेब आयात हो रहा है। जिससे बागवानों को नुकसान हो रहा है। नेगी ने बताया कि सरकार ने केंद्र से पत्राचार के माध्यम से इंपोर्ट ड्यूटी सौ फीसदी करने सेब सीजन के दौरान बाहर से आने वाले सेब पर रोक लगाने की मांग उठाई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *