आर्थिक स्थिति मजबूत तो क्यों नही आई सैलरी पेंशन, विधानसभा में विपक्ष बढ़ा सकता है सरकार की टैंशन

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल की आर्थिक हालत पर विधानसभा में सोमवार को टकराव हो सकता है। इसकी वजह बनेगी कर्मचारियों और पेंशनरों की सैलरी और पेंशन। यदि सोमवार को भी सैलरी और पेंशन को लेकर मैसेज नहीं आया, तो विपक्ष इसे मुद्दा बना सकता है।

उधर CM सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में किसी प्रकार का कोई भी आर्थिक संकट नहीं है और प्रदेश सरकार ने पहले ही दिन से राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। जब सुधार के कदम उठाए जाते हैं, तो कुछ दिक्कतें तो आती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *