शिमला में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी महासंघ की बैठक बोले, सचिवालय कर्मचारियों की मांगे जायज, कर्मचारियों को अनदेखा करने का भुगतना होगा खामियाजा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: प्रदेश के कर्मचारियों के लंबित डीए, एरियर और अन्य मुद्दों को लेकर आज हिमाचल प्रदेश कर्मचारी महासंघ की आम सभा शिमला में हुई जिसमे आगामी रणनीति तैयार की गई। महासंघ का कहना है कि वे सचिवालय कर्मचारियों की मांगों के साथ खड़े हैं। सरकार कर्मचारियों को अनदेखा कर खामियाजा भुगतने को रहे तैयार।

कर्मचारी नेता हिरा लाल वर्मा ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों को लेकर चिंतन करने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि वे सचिवालय के कर्मचारियों के साथ खड़े हैं। सरकार और कर्मचारियों के बीच तालमेल होना चाहिए। सरकार को सचिवालय कर्मचारियों से वार्ता करनी चाहिए। सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनसुना नही कर सकती। पहले भी सरकारें रही है लेकिन उन्होंने कर्मचारियों को अनदेखा नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 4 लाख 85 हजार कर्मचारी और पेंशनर्स हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी चैरिटी नही मांग रहे बल्कि इसके लिए वे श्रम करते हैं। वन्ही उन्होंने कहा कि यूपीएस कर्मचारियों के हित में नहीं हैं। ये एनपीएस से भी बदतर हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *