महिला कांग्रेस करेगी कल शिमला में नारी न्याय आंदोलन

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा;महिला कांग्रेस कल विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शिमला में नारी न्याय आंदोलन करने जा रही है। कांग्रेस मुख्यालय से विधानसभा तक महिला कांग्रेस नारी न्याय आंदोलन करेगी और मुख्यमंत्री से मिलकर प्रदेश में महिला आयोग के गठन के साथ विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के कानून को लागू करवाने के लिए प्रस्ताव पास कर केंद्र को भेजने की मांग करेंगी। यह बात आज शिमला में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रदेश महिला कांग्रेसकार्यकारिणी की बैठक के बाद मीडिया से रूबरू होकर कही।

अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में नारी न्याय आंदोलन कर रही है इसी कड़ी में कल शिमला में भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि 33 फ़ीसदी महिला आरक्षण का कानून लागू किया जाए और बढ़ती महंगाई में महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण हो।

अलका लांबा ने कहा कि देश में महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहे हैं हिमाचल के भाजपा विधायक हंसराज पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। दूसरे राज्यों में महिलाओं को अफेयर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जाना पड़ रहा है लेकिन हिमाचल में कांग्रेस की सरकार में ऐसा नहीं है। मामला संज्ञान में आने के बाद फिर दर्ज की गई है उन्होंने कहा कि हंसराज को विधानसभा की जगह जेल भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लड़की पर दबाव बनाया है जिसके बाद वहां मुकर रही है पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच की करनी चाहिए हंसराज के फोन को भी जब्त किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध को लेकर महिलाएं अपनी आवाज बुलंद कर सके और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो इसके लिए 68 विधानसभा क्षेत्र में महिला पुलिस चौकी खोलने की मांग की जाएगी। वही अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस सरकार सभी गारंटी को पूरा करने का काम कर रही है लेकिन भाजपा ने सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि बसों में 50 प्रतिशत सब्सिडी को बढ़ाकर 60 से 70% करने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश में सभी महिलाओं के साथ न्याय हो इसके लिए वह मुख्यमंत्री से मिलेगी और उनकी न्याय यात्रा का यही मकसद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *