गुलाबचंद कटारिया बने पंजाब के नए राज्यपाल, बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार

Spread the love

मोहाली, सुरेंद्र राणा: केंद्र सरकार द्वारा आज कई राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की गई। राजस्थान सरकार के पूर्व गृह मंत्री और दिग्गज बीजेपी नेता गुलाबचंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। इसके साथ ही वह चंडीगढ़ के प्रशासक का पद भी संभालेंगे। इससे पहले उन्हें पिछले साल फरवरी 2023 में असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। राज्यपाल के रूप में यह उनकी दूसरी नियुक्ति है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने पूर्व राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है।

कभी निजी स्कूल में शिक्षक रहे कटारिया ने 1977 में पहली बार चुनाव लड़ा था। वह उदयपुर शहर सीट से विधायक चुने गये थे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। कहा जाता है कि उन्होंने अपने जीवनकाल में कुल 11 चुनाव लड़े, जिनमें से 9 में उन्हें जीत हासिल हुई। वर्ष 1998 में उन्होंने सदरी से सांसद का चुनाव जीता। उन्होंने 2018 में 15वीं राजस्थान विधानसभा में जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *