चंडीगढ़ में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

Spread the love

चंडीगढ़, सुरेंद्र राणा:चंडीगढ़ नगर निगम ने सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित बापूधाम कालोनी के निवासियों द्वारा ग्रीन बेल्ट के किनारे बनाए गए 15 अवैध निर्माणों को जेसीबी की सहायता से ढहा दिया। नगर निगम प्रशासन के रोड विंग के अनुसार निगम अधिकारियों द्वारा नोटिस दिए जाने के बावजूद निवासियों ने 20 फीट चौड़ी सडक़ पर अवैध निर्माणों को नहीं हटाया गया। अवैध निर्माणों के कारण रास्ते और ग्रीन बेल्ट क्षेत्र अवरुद्ध हो गए थे, जिसके कारण नगर निगम की टीम ने करवाई करते हुए यहां किये अवैध निर्माणों को हटा दिया। टीम ने 20 फीट चौड़ी सडक़ पर अतिक्रमण करके बनाए गए विभिन्न अनधिकृत स्थायी और अस्थायी निर्माणों को ढहा दिया, जिससे सार्वजनिक रास्ते और हरित क्षेत्र अवरुद्ध हो गए थे।

नगर निगम के रोड विंग द्वारा चलाए गए इस अभियान में नौ स्थायी और छह अस्थायी निर्माण हटाए गए। इसके अलावाए सडक़, फुटपाथ और खुली जगह पर दुकानदारों द्वारा गैर-कानूनी ढंग से सरकारी जमीन पर रखी निर्माण सामग्री को भी हटाया गया। निगम की इस करवाई को लेकर शनिये लोगों ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस सुरक्षा के चलते उनकी एक न चली, गैरकानूनी निर्माण हटाने की करवाई जारी रही। निगम की इस करवाई का विरोध करने वालों को पुलिस ने वहां खदेड़ दिया, कुछ हिरासत में भी लेने की सूचना है।

विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता हिरास्त में

बापूधाम कालोनी सेक्टर-26 चंडीगढ़ में नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई का कांग्रेस ब्लॉक प्रधान मोहम्मद सुलेमान की अध्यक्षता में कांग्रेस टीम ने इसका विरोध किया। ब्लॉक प्रधान मोहम्मद सुलेमान ने बताया भाजपा का एक भी कार्यकर्ता और न ही मौके का पार्षद दिलीप शर्मा अक्रिमण रोकने के लिए जनता के साथ नहीं खड़ा हुआ। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके बापूधाम पुलिस चौकी में रखा गया, जिसमें बलॉक प्रधान मोहम्मद सुलेमान मनोज कुमार (लारा) अमृत लाल (काला), जेपी चौधरी, सलीम, कासिम, नरेश कुमार पूर्व पार्षद मुकेश चौधर, रानो देवी व आशु वैद इत्यादि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *