आइस स्केटिंग रिंक शिमला में स्केटिंग का रोमांच हुआ शुरू

Spread the love

शिमला(सुरेन्द्र राणा); राजधानी शिमला के ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग का रोमांच शुरू हो गया है। लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को सीजन का पहला स्केटिंग सेशन हुआ। सुबह आठ बजे के करीब स्केर्ट्स ने शीशे पर फिसलने के रोमांच का आनंद लिया।

रिंक के आयोजन सचिव मनप्रीत सिंह ने बताया कि 1920 में बने आइस स्केटिंग रिंक ने 100 साल पूरे कर लिए है और तब से लेकर यहां सकेटिंग होती आई है। आज से स्केटिंग सेशन की शुरुआत हो गयी है। यहां हर वर्ष साढ़े तीन सौ के करीब बच्चे भाग लेते है और कई तरह की प्रतियोगिताएं भी करवाई जाती है।

वन्ही पहले दिन बच्चों में भी स्केटिंग को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। उनका कहना है कि वह हर वर्ष यहां स्केटिंग का आनंद लेते है। लंबे इंतजार के बाद स्केटिंग शुरू हुई है जिसका वह आनंद उठा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *