हरिकृष्ण हिमराल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, व्यक्तिगत वजह बताकर छोड़ी पार्टी

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: लोकसभा चुनाव में वार रूम के उपाध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को अपना त्यागपत्र भेजा है। इसमें पार्टी के सभी पदों को छोडऩे की बात कही है। उन्होंने बतौर वार रूम उपाध्यक्ष लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में अहम भूमिका निभाई है।

त्यागपत्र में उन्होंने इस्तीफा देने के पीछे व्यक्तिगत कारण वजह बताई है। उन्होंने इस्तीफे में लिखा कि राजनीति में विभिन्न पदों पर काम करते हुए कठोर और कड़वी सच्चाई को जाना और समझा है। इसमें वह कभी फिट नहीं बैठ पाए। इसलिए उन्होंने इस पद को छोडऩे का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है। हरिकृष्ण हिमराल के पास प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रशिक्षण विभाग के अध्यक्ष और शिमला शहरी सीट के प्रभारी का भी दायित्व था।

उन्होंने कहा कि करीब बीस साल तक कांग्रेस के साथ जुडक़र सक्रिय राजनीति में हिस्सेदारी का अवसर उन्हें मिला। इस दौरान कई नेताओं के साथ उन्होंने काम किया। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा है कि उन्होंने हमेशा गंदे और भ्रष्ट राजनीतिक तंत्र को ईमानदारी और ईमानदारी के ऊपर जीवित रहते हुए काम किया। हरिकृष्ण हिमराल पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर के करीबी माने जाते हैं।

श्री राठौर जब अध्यक्ष थे तो उस दौरान हिमराल उनके राजनीतिक सचिव रहे हैं। हिमराल ने बताया कि उन पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं था और न ही उन्होंने किसी से मतभेद की वजह से इस्तीफा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *