जेपी नड्डा या अनुराग ठाकुर; या फिर दोनों बनेंगे मंत्री, आज उठेगा पर्दा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की सरकार की रूपरेखा क्या होगी? इससे रविवार शाम को पर्दा उठेगा। प्रधानमंत्री पद की शपथ रविवार शाम को नरेंद्र मोदी लेंगे। उनके साथ कितने कैबिनेट मंत्री शपथ लेते हैं? इस पर सब की नजर है। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही हिमाचल की नजर नए मंत्रिमंडल पर है। राज्य को इस बार भी लग रहा है कि दो कैबिनेट मंत्री हिस्से में आ सकते हैं। यह दावेदारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के कारण है।

जेपी नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। अब उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। चर्चा है कि मध्य प्रदेश से जीतकर आए शिवराज सिंह चौहान नए राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं। ऐसे में जेपी नड्डा केंद्र सरकार में आ सकते हैं। दूसरी तरफ अनुराग ठाकुर पांचवीं जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंचे हैं। अब सवाल यह है कि नाडा या अनुराग में से कोई एक मंत्री बनेगा या फिर दोनों को ही मौका मिलेगा? अनुराग ठाकुर सूचना व प्रसारण मंत्रालय सहित युवा मामलों और खेल मंत्रालय के प्रभार को संभाल चुके हैं।

इससे पहले अनुराग ठाकुर ने 2019 से 2021 के बीच वित्त एवं कारपोरेट मामलों के राज्यमंत्री के रूप में काम किया है। वे लोकसभा के सबसे युवा चीफ व्हिप रहे हैं। अनुराग ठाकुर वर्ष 2019 में सांसद रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *