संजय टंडन ने किया विकास का वादा

Spread the love

चंडीगढ़, सुरेंद्र राणा: चंडीगढ़ भाजपा के हिमाचल प्रकोष्ठ ने आगामी चुनावों में पार्टी उम्मीदवार संजय टंडन के समर्थन में यहां मिल्क कॉलोनी धनास में एक जनसभा का आयोजन किया। जनसभा के दौरान चंडीगढ़ की विभिन्न हिमाचली संस्थाओं सहित बड़ी संख्या में हिमाचली लोग शामिल हुए।

हिमाचल प्रकोष्ठ के संयोजक शिविंदर मंढोत्रा ने चंडीगढ़ में विभिन्न हिमाचली संगठनों के बीच एकता पर प्रकाश डालते हुए सभा के दौरान मंच पर सामूहिक उपस्थिति को एकजुटता और समर्थन का एक महत्त्वपूर्ण प्रदर्शन बताया। जनसभा के दौरान कई नेताओं ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया, चंडीगढ़ में हिमाचली समुदाय से आगामी चुनावों में संजय टंडन को समर्थन देने का आग्रह किया।

संजय टंडन ने जनता से वादा किया कि अगर वे चुने गए तो अगले पांच वर्षों में चंडीगढ़ में पिछले पचास वर्षों में जो किया गया है, उससे अधिक काम किए जाएंगे। सभा में उपस्थित लोगों ने गर्मजोशी संजय टंडन को समर्थन देने की प्रतिक्रिया दी। पार्टी के हिमाचल प्रकोष्ठ के संयोजक शिविंदर मंढोत्रा ने अपने समापन भाषण में हिमाचली मतदाताओं से संजय टंडन के लिए वोट करने की अपील की।

उन्होंने सहसंयोजक फकीर चौहान, राकेश शर्मा, राहुल शर्मा और कार्यकारिणी सदस्य मदन लाल, संतोष भारद्वाज, अंकज डढवाल, राहुल ठाकुर, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष देश राज, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रीतम डोगरा, सुनील सूद सहित पूरी हिमाचल प्रकोष्ठ टीम की कड़ी मेहनत की सराहना की। भाजपा से अमित राणा, वरिष्ठ उपमहापौर कुलजीत सिंह संधू, पुर महापौर रविकांत शर्मा, मोहिंदर निराला, कांग्रेस को अलविदा कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व महापौर सुभाष चावला सहित ने भी पार्टी समर्थकों में जोश भर गया।

जनसभा में हिमाचल महासभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष पृथी सिंह प्रजापति सहित राजेश ठाकुर, केसी ठाकुर, ओम प्रकाश, राम गोपाल, रमेश शर्मा, सतीश शर्मा, अशोक कपिला, भागीरथ शर्मा और अन्य प्रमुख हिमाचली सभा के पदाधिकारी उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *