अबआबादी देह के लोगों को मिलेगा भूमि का मालिकाना हक, हिमाचल विधानसभा में विधेयक पेश

Spread the love

धर्मशाला(सुरेन्द्र राणा); शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश आबादी देह विधेयक (अधिकार-अभिलेख) 2021 विधेयक पेश किया गया।

इसके अनुसार अब आबादी देह के क्षेत्र में कब्जाधारी लोगों को भूमि का स्वामित्व मिल जाएगा। आबादी देह क्षेत्र में भू स्वामित्व मिलने से कब्जाधारी बैंकों से ऋण भी ले सकेंगे। बिल के पास होने से आबादी देह के क्षेत्र में रहने वाले लोगों की जमीन का बंदोबस्त करने में आसानी होगी।

गांव की मैपिंग ठीक होने से सीमाएं ठीक से तय हो पाएगी। बिल का मकसद आबादी देह के अंतर्गत आने वाली जमीनों का सही रिकॉर्ड बनाना और लोगों को उनकी भूमि का स्वामित्व देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *