राकेश सिंघा ने सदन में उठाया मिड डे मील वर्कर को मानदेय न मिलने का मुद्दा मंत्री ने नवम्बर तक वेतन बहाली के निर्देश दिए

Spread the love

धर्मशाला(सुरेन्द्र राणा); पिछले 4 महीने से मिड डे मील वर्कर को मानदेय नहीं मिला है जिसको विधायक राकेश सिंघा ने सदन में नियम 62 के अंतर्गत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाकर मिड डे मील वर्कर को 4 महीने से मानदेय न दिए जाने मुद्दा उठाया और मानदेय को बहाल करने और भविष्य में भी ऐसी स्थिति उत्पन न होने हो इसके लिए सरकार से जवाब मांगा।

जवाब में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि मिड डे मील योजना केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजना है और पैसा न आने के कारण मिड डे मील वर्कर को मानदेय नहीं मिल पाह है लेकिन सरकार ने 27 नवंबर को सम्बंधित विभाग को नवंबर महीने तक का मानदेय जारी करने के निर्देश दे दिया है और भविष्य में भी मानदेय में देरी न हो इसके लिए भी कदम उठाने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *