सिद्धू का बड़ा बयान:मोहाली में 2 CM का डेढ़ लाख करोड़ रुपए की जमीन पर कब्जा

Spread the love

पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने रविवार को बड़ा सियासी हमला किया। चंडीगढ़ के लॉ भवन में ‘बोलदा पंजाब’ कार्यक्रम में सिद्धू ने कहा कि मोहाली में डेढ़ लाख करोड़ रुपए की जमीन पर अवैध कब्जा है। इसके लिए जमीन के रिकॉर्ड में हेराफेरी की गई।

जस्टिस कुलदीप सिंह कमीशन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सिद्धू ने कहा कि इसमें से 900 एकड़ जमीन पर तो 2 मुख्यमंत्रियों ने ही कब्जा कर रखा है। हालांकि सिद्धू ने यह नहीं बताया कि ये 2 मुख्यमंत्री कौन से हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट नहीं किया कि वह पंजाब के CM रह चुके नेताओं के बारे में बात कर रहे हैं या मौजूदा CM के बारे में।

चूंकि किसी राज्य में एक ही CM हो सकता है ऐसे में सिद्धू ने यह भी साफ नहीं किया कि क्या दूसरे किसी राज्य कस मुख्यमंत्री भी इसमें शामिल है? सिद्धू ने इतना ही कहा कि रिपोर्ट पढ़ो तो उसमें कई नेताओं के नाम है। उनके बारे में जानकर पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *