4 साल के बेटे ने शहीद गुरसेवक को किया आखिरी सैल्यूट, पत्नी कहती रहीं- आखिरी बार चेहरा दिखा दो

Spread the love

पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले नायक गुरसेवक सिंह का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। आर्मी की यूनिफॉर्म पहने 4 साल के गुरुफतेह ने जब अपने शहीद पिता की अर्थी को आखिरी सैल्यूट किया तो वहां मौजूद सभी लोगों का कलेजा फट पड़ा। पूरा इलाका भारत माता की जय, गुरसेवक सिंह अमर रहें के नारों से गूंज उठा।

गुरफतेह को यह यूनिफार्म शहीद पिता ने डेढ़ महीने पहले दिलाई थी। उस समय वे छुट्‌टी पर आए थे। यही उनका बेटे के लिए आखिरी तोहफा था और यही आखिरी मौका था, जब उसने पिता को देखा था। उसके बाद पिता अब आए, वो भी तिरंगे में लिपट कर।

गुरफतेह सुबह से पिता की गिफ्ट की यूनिफार्म पहनकर घूम रहा था और जैसे ही गुरसेवक सिंह का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो बेटे ने पिता को सैल्यूट किया। इस दौरान गुरफतेह अपनी मां जसप्रीत कौर की गोद में था। जसप्रीत कौर ने भी शहीद पति को श्रद्धांजलि दी। जसप्रीत कौर आखिरी बार पति का चेहरा देखना चाहती थी। उसने सैन्य अधिकारियों से मिन्नत की, लेकिन वे बोले कि नहीं दिखा सकते, हालत ठीक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *