गोवा में कांग्रेस लीडर लोक कलाकारों के साथ थिरकीं, भाजपा बोली- देश शोक में डूबा, ये जश्न मना रहीं

Spread the love

पंजाब दस्तक डेस्क; गोवा के दौरे पर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लोक कलाकारों के साथ डांस कर विवादों में घिर गई हैं। इस डांस का वीडियो सामने आने के बाद प्रियंका गांधी भाजपा नेताओं के साथ-साथ आम लोगों के निशाने पर आ गई हैं।

इस वीडियो को साझा करते हुए भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए लिखा, ’26/11 के वक्त राहुल गांधी ने भी देर रात तक पार्टी की थी। भाई की तरह ही प्रियंका गांधी भी उस वक्त गोवा में डांस कर रही हैं, जब पूरा देश सीडीएस जनरल बिपिन रावत के अंतिम संस्कार के कारण शोक में डूबा हुआ है। क्या कोई बात इससे भी ज्यादा शर्मनाक हो सकती है?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *