स्वर्ण आंदोलन के आगे झुकी सरकार मध्य प्रदेश की तर्ज पर होगा स्वर्ण आयोग का गठन

Spread the love

धर्मशाला(सुरेन्द्र राणा); धर्मशाला तपोवन में शीतकालीन सत्र के पहले दिन माहौल काफी तनावपूर्ण रहा है।स्वर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर स्वर्ण समाज के लोगों ने विधानसभा के बाहर काफी देर तक प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को स्वर्ण आयोग का गठन करने की घोषणा पर मजबूर किया।

मुख्यमंत्री ने स्वर्ण समाज के आंदोलन कारियों के बीच मे जाकर मध्यप्रदेश की तर्ज पर हिमाचल में स्वर्ण आयोग बनाने का एलान किया।मुख्यमंत्री ने स्वर्ण समाज को आश्वासन दिया कि आगामी बजट सत्र में सरकार विधानसभा में संवैधानिक रूप से स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर विधेयक लाया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *