ज्वैलरी की दुकान के सामने लूट, महिला से 1 लाख रुपए लूटकर लुटेरे फरार

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा लोकसभा चुुनाव के मद्देनजर शहर में चाक चौबंद पुुलिस व्यवस्था के बीच एक महिला से लूट हो गई। लुटेरों ने महिला से एक लाख रुपए लूट लिया। लुटेरे कार से आए थे और ज्वैलरी की दुकान के बाहर खड़ी महिला से लूटपाट कर ली।

जानकारी के मुताबिक मोगा के कस्बा बाघा पुराना में मोगा रोड पर एक ज्वैलरी शॉप के बाहर खड़ी महिला से दो कार सवार बमदाशों ने एक लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

बाघा पुराना रोड निवासी 65 वर्षीय महिला परमीत कौर पत्नी बलविंद्र सिंह ने बताया कि, आज (शनिवार को) सुबह वह घर से सर्राफा के पैसे देने के लिए ऑटो से आई थी। जब वह मोगा रोड पर सर्राफ की दुकान के बाहर पहुंची तो दुकान के पास एक लड़का खड़ा था और उसका दूसरा साथी कार में बैठा था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *