धर्मशाला(सुरेन्द्र राणा), हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज 11 बजे से शुरू होगा। धर्मशाला की शीत वादियों में माहौल काफी गर्म रहने वाला है। जिसके लिए दोनों दलों ने रणनीति बना दी है। सत्र के लिए रणनीति तैयार करने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक मिनी सचिवालय धर्मशाला के कैबिनेट हाल में हुई तो कांग्रेस विधायक दल की बैठक इंद्रप्रस्थ होटल नड्डी में हुई।
कांग्रेस ने सरकार को महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और किसानों की मांगों के मुद्दे पर घेरने की रणनीति बनाई है। वन्ही सताधारी दल ने भी विपक्ष के सवालों के जवाब देने के साथ ही उन्हें क्या रुख अपनाना है इस पर मन्त्रणा कर ली है।
