पंजाब चुनाव लड़ेगी ममता बनर्जी की पार्टी, इस दल से किया गठबंधन, जानें किसके हिस्से आई कितनी सीटें

Spread the love

पंजाब दस्तक डेस्क, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. तृणमूल कांग्रेस ने पंजाब की जय जवान जय किसान पार्टी (JJJK) के साथ गठबंधन का एलान भी कर दिया है. तृणमूल कांग्रेस की ओर से बयान जारी किया गया है कि टीएमसी और जेजेजेके का गठबंधन पंजाब की सभी 117 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारएगा.

जेजेजेके के अध्यक्ष बलजीत सिंह ने टीएमसी के साथ हुए गठबंधन का एलान किया. दोनों दलों के बीच सीटों का बंटवारा भी हो चुका है. टीएमसी के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया है कि उनकी पार्टी 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी 87 सीटों पर जेजेजेके अपने उम्मीदवार खड़े करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *