भ्रष्टाचारी आदमी की फोटो शहीद भगत सिंह व बाबा अबेंडकर जी के साथ लगा कर किया जा रहा अपमान: गोशा

Spread the love

लुधियाना, सुरेंद्र राणा: भाजपा मीडिया पैनलिस्ट पंजाब गुरदीप सिंह गोशा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह जी, जिन्होंने देश के लिए खुद को बलिदान कर दिया और दूसरी ओर बाबा भीम राव अबेंडकर साहिब जी, जिन्होंने भारत का संविधान तैयार किया, उनके चित्रों के साथ बराबर में भ्रष्टाचार के आरोपी अरविंद केजरीवाल की फोटो लगाना मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की ओर से किया जा रहा बहुत बड़ा अपमान है।

गुरदीप गोशा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने यह एक नया अपमान किया है। उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि शहीद भगत सिंह और बाबा भीमराव अंबेडकर के साथ भ्रष्टाचारी शख्स की फोटो लगाने से जनता की भावनाएं बहुत आहत हुई हैं।

आम आदमी पार्टी हमेशा लोगों की भावनाओं के साथ खेलती है और वोट बैंक की राजनीति करती है, लेकिन अब लोग भ्रष्टाचारी तथा झूठी आम आदमी पार्टी को मुंह नहीं लगाएंगें। भारत सहित पंजाब के लोगों को आम आदमी पार्टी और सुनीता केजरीवाल सहित अन्य आप नेताओं को जवाब देना होगा तथा माफी मांगनी होगी अन्यथा इसके गंभीर परिणाम होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *