शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा है कि कांग्रेस के बागी विधायक 15-15 करोड़ रुपए में बिके हैं। उनके पास इसके प्रूफ भी हैं। ऊना जिले में गुरुवार को जनसभा संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग आपकी भावना बेचकर जाते हैं, आपकी विधायकी नीलाम करते हैं, ऐसे लोगों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। है और जनता में बंटनी चाहिए। जो लोग 14 महीने में ही बिक गए, वह किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ें, उनकी जमानत जब्त करा देंगे। राजनीति से ऐसी गंदगी वोट देकर साफ करने की जरूरत है।’
CM सुक्खू ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी नोट के दम पर कुर्सी हथियाने की कोशिश की है। ऐसा व्यक्ति कभी भी जनता का सच्चा सेवक नहीं हो सकता। ऐसा आदमी आपको लूटेगा।
उन्होंने कहा कि 25 विधायकों वाले जयराम ठाकुर कहते हैं कि 4 जून को उनकी सरकार बनेगी। उन्हें यह समझ नहीं कि जो विधायक कांग्रेस में बिक सकते हैं, वह आने वाले समय में किसी भी मंडी में नीलाम हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेशक हमारे पास धन नहीं है, लेकिन जनता के वोट से कांग्रेस 6 की 6 सीटें जीतेगी।
