श्रीलंका से आज पहुंचेगी महात्मा बुद्ध की स्मृतियां, मकलोडगंज में स्वागत

Spread the love

धर्मशाला: महात्मा बुद्ध की स्मृतियां गुरुवार को मकलोडगंज पहुंचेंगी। श्रीलंका के बौद्ध भिक्षुओं के दल द्वारा महात्मा बुद्ध की स्मृतियों को मकलोडगंज लाया जा रहा है। गुरुवार को स्मृतियों के साथ श्रीलंका के 15 से 20 सदस्यों वाले बौद्ध भिक्षु दल के कांगड़ा एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े सात बजे के करीब पहुंचने की संभावना है। उनके स्वागत के लिए तिब्बती समुदाय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

कांगड़ा एयरपोर्ट से महात्मा बुद्ध की स्मृतियों को मकलोडगंज लाते समय सडक़ों किनारे निर्वासित तिब्बती व बौद्ध भिक्षु खड़े रहेंगे और स्मृतियों के दर्शन करेंगे। मकलोडगंज पहुंचने पर इन स्मृतियों को चुगलाखंग बौद्ध मठ में आम लोगों के दशनार्थ रखा जाएगा।

जानकारी के अनुसार स्मृतियों के दर्शनों के लिए काफी संख्या में बौद्ध अनुयायी मकलोडगंज पहुंचे हुए हैं। सूत्रों की मानें तो इन स्मृतियों को तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से स्पर्श करवाकर विश्व भर में जहां भी बौद्ध मठ हैं। पर्यटन नगरी मकलोडगंज में श्रीलंका के बौद्ध भिक्षुओं के स्वागत की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। बौद्ध भिक्षुओं में भी महात्मा बुद्ध की स्मृतियों के मकलोडगंज पहुंचने को लेकर जिज्ञासा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *