प्रदेश में आज से खुलेंगे गेहूं खरीद केंद्र

Spread the love

राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किसानों से गेहूं की फसल की खरीद की जाएगी। विभाग द्वारा दस हजार मीट्रिक टन गेहंू की फसल खरीदने का लक्षय तय किया गया है। प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल की खरीद करने के लिए दस गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। चार अप्रैल से केंद्रों में गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। गेहूं की खरीद प्रदेश में दस मंडियां बनाई गई हैं, जिसमें अनाज मंडी फतेहपुर, मीलवां, इंदौरा, रियाली, नगरोटा बगवां/ टांडा कोहली जिला कांगड़ा, धौलाकुआं, पावंटा साहिब जिला सिरमौर, मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपुर बद्दी जिला सोलन तथा मार्केट यार्ड टकारला, रामपुर जिला ऊना शामिल है। प्रदेश में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। किसानों को पोर्टल पर जाकर अपनी फसल का ब्यौरा भरने के बाद किसानों का गेहंू बेचेने के लिए पंजीकरण करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *