BREAKING NEWS: जनरल रावत नहीं रहे, वायुसेना ने की पुष्टि

Spread the love

पंजाब दस्तक डेस्क; चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया है. तमिलनाडु के कन्नूर में वायुसेना के हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद उन्हें घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने जिंदगी को अलविदा कह दिया. उनके साथ विमान में पत्नी और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोग सवार थे. इस हादसे में अभी तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है.

यह विमान सूलूर से वेलिंगटन के लिए उड़ा था और कुछ देर बाद क्रैश हो गया. सीडीएस रावत पत्नी समेत दिल्ली से एम्ब्रेयर विमान से सुलूर पहुंचे थे और फिर सुलूर से Mi17V5 से वेलिंगटन जा रहे थे. उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने शोक जताया है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *