बीजेपी के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन का दावा कांग्रेस के विधायक उनके संपर्क में, गिर जाएगी हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश के सियासी घमासान का कम होता नज़र नही आ रहा है। भाजपा ने बिना देरी किए चार लोकसभा सीटों के बाद छ बागियों को भी उपचुनाव का टिकट दे दिया है। इसके बाद से हिमाचल में सियासी बयानों की बाढ़ सी आ गई। बीजेपी राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने दावा किया है कि कांग्रेस की सरकार जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई अन्य विधायक भी उनके संपर्क में हैं।

राज्य सभा के लिए सांसद चुनकर आए हर्ष महाजन ने दावा किया की हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों के अलावा छ उपचुनाव भी भाजपा ही जीतेगी। कांग्रेस के ओर भी विधायक उनके संपर्क में हैं लेकिन भाजपा को एक ही सदस्य की जरूरत है। कांग्रेस की सरकार का गिरना तय है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *