सुधीर का तंज- CM सुक्खू की रिज पर लगे प्रतिमाः लिखा जाए- कांग्रेस का आखिरी मुख्यमंत्री

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल धर्मशाला के पूर्व विधायक सुधीर शर्मा ने चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पर तंज कसा। सुधीर शर्मा ने कहा- वह एक दिन राजेंद्र राणा से चर्चा कर रहे थे तो उनको बताया कि रिज पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा तो नहीं लगी। मगर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की प्रतिमा जरूर लगनी चाहिए।

इस पर राणा ने कहा कि ये क्या बात हुई, तो उन्होंने राणा को जवाब दिया कि बिल्कुल लगनी चाहिए। और इस प्रतिमा पर लिखना चाहिए कि हिमाचल में कांग्रेस का आखिरी मुख्यमंत्री। सुधीर शर्मा की इस बात पर कार्यक्रम में बैठे भाजपा के दूसरे नेता हंस पड़ते हैं।

सुधीर ने कहा कि रिज पर हिमाचलनिर्माता एवं पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा लगी हुई है। उसी के साथ कांग्रेस के आखिरी सीएम की भी प्रतिमा लगनी चाहिए। यह बात कहकर सुधीर ने एक तरह से हिमाचल में कांग्रेस के खत्म होने का दावा किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *