होली पर सीएम सुक्खू का बड़ा बयान, चारों सीटों पर घोषित होंगे नए प्रत्याशी; जल्द जारी होगी लिस्ट

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: सीएम सुक्खू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ होली मनाई। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जो हुआ सो हुआ, अब सरकार काम कर रही है और आइए राज्य के भविष्य पर ध्यान केंद्रित करें।

उन्होंने कहा कि हमें 2032 तक हिमाचल प्रदेश को सबसे समृद्ध राज्य बनाना है। लोग सब जानते हैं। इस दौरान सुक्खू ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि चारों सीटों पर नए प्रत्याशी घोषित होंगे। इनके लिए जल्द लिस्ट जारी होगी। पार्टी के कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता को टिकट मिलेगा।

हिमाचल कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा कि हम प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें। हमें बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है, हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे और कांग्रेस के प्रत्याशियों को जिताने का पूरा प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *