मुख्यमंत्री के जिले और वित्त मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में जहरीली अवैध शराब से मौतें बेहद दुखद और चिंताजनक घटना: एस. एस. चन्नी

Spread the love

पंजाब दस्तक, लुधियाना, भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रवक्ता एस. एस. चन्नी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं वित्त एवं उत्पाद शुल्क मंत्री (एक्साइज मंत्री) हरपाल सिंह चीमा के निर्वाचन क्षेत्र संगरूर जिले में नकली जहरीली अवैध शराब से हुई आठ मौतों को लेकर आम आदमी पार्टी पंजाब की भगवंत मान सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि इन सब मासूम लोगों की मौत के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनके मंत्री हरपाल चीमा, जिनके पास एक्साइज विभाग है, दोनों सीधे रूप से जिम्मेवार हैं। चन्नी ने आठ मौतों की घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बहुत दु:खद और चिंताजनक घटना है। दु:ख की इस घड़ी में भाजपा पंजाब शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना तथा सहानुभूति प्रकट करती है।

एस. एस. चन्नी ने कहा कि यह घटना पंजाब सरकार के अवैध नशे के खिलाफ किए बड़े बड़े दावों तथा वादों की पोल खोलती है। उन्होंने कहा कि इन आठ मौतों के लिए भगवंत मान की पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत मान और एक्साइज मंत्री हरपाल सिंह चीमा खुद सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना में इलाके के सिविल और पुलिस अधिकारियों की अवैध मादक पदार्थ तस्करों के साथ मिलीभगत साफ नजर आ रही है। इसके चलते दोषी सरकारी कर्मचारीयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

चन्नी ने कहा कि इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और हरपाल सिंह चीमा को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि चार सप्ताह में पंजाब से नशा खत्म करने का वादा कर सत्ता में आई भगवंत मान सरकार के शासन में राज्य में नशा तस्करों के हौंसले बुलंद हैं। चारों ओर रोजाना नशे के अवैध कारोबार की खबरें आ रही हैं और हमारे लोग नशे से मर रहे हैं, लेकिन भगवंत मान सरकार कुंभकरणी नींद में सो रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *