शिमला में इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज

Spread the love

शिमला (काजल); आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं खेल स्पर्धाओं में भी बेटियों ने दमखम दिखाया है देश को कई गोल्ड मैडल में दिलाये हैं।बेटियों को खेलों को ओर प्रोत्साहित करने के मकसद से शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में आज से दो दिवसीय राजकीय कन्या महाविद्यालय लड़कियों की इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शुभारंभ किया।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इस मौके पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रदेश की बेटियों ने देश दुनिया मे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।कोविड के कारण खेल भी प्रभावित हुए हैं लेकिन अब धीरे धीरे जीवन पटरी पर लौट रहा है।मुक्केबाजी प्रदेश की बेटियों के लिए अच्छा प्लेटफार्म है क्योंकि इसके लिए बड़े मैदान की आवश्यकता भी नहीं रहती है और बल ही में किन्नौर की बेटी ने मुक्केबाजी में प्रदेश को गोल्ड मैडल भी दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *