JOA IT 817 के अभ्यर्थियों ने सीएम का जताया आभार, सीएम सुक्खू बोले अन्य पोस्ट कोड की अटकी भर्तियों को लेकर भी रास्ता निकाल रही सरकार

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: करीब चार वर्ष लटकी JOA IT 817 पोस्ट कोड की भर्ती प्रक्रिया को शूरू करने की बीते कल कैबिनेट ने मंजूरी दी है जिसके बाद शिमला में धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने सीएम आवास ओक ओवर पहुंच कर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर सीएम सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय में केवल समस्याएं ही पैदा हुई जिनका निपटारा नही किया गया। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद जनहित में कार्य करते हुए कई अहम निर्णय लिए हैं जिनमें लटकी भर्ती JOA IT 817 के परिणाम निकालने का फैंसला भी एक हैं। इसके अलावा अन्य पोस्ट कोड की लटकी हुई भर्ती को लेकर सरकार रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है।

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है ।15 महीने के कार्यकाल में जो विकासात्मक कार्य किए गए हैं उसको लेकर सरकार जनता के बीच में जाएगी।प्रत्याशी को लेकर भी कांग्रेस जल्दी ही निर्णय ले लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *