कांग्रेस सरकार का सत्ता में रह पाना मुश्किल, मंत्रिमंडल की बैठक से भाग रहे मंत्री, हो सकता है कुछ भी कार्यकर्ता रहे तैयार: पूर्व सीएम

Spread the love

शिमला, ब्यूरो चीफ, सुरेंद्र राणा: हिमाचल में चल रहे सियासी संकट के बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। जयराम ने कहा है कि प्रदेश में बने हालातों से ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस का सत्ता में रहना कठिन है। आपसी लड़ाई की वजह से कांग्रेस सरकार का सत्ता में रहने का कोई अधिकार नैतिक अधिकार नहीं है ऐसे में प्रदेश में कुछ भी हो सकता है। ऐसे में कार्यकर्ता तैयार रहे। यह बात शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने त्रिदेव सम्मेलन के दौरान कही है।

शिमला के गंज बाजार में आज भाजपा शिमला मंडल का त्रिदेव सम्मेलन हुआ जिसमे लोकसभा चुनावो से पहले भाजपा शिमला मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। ठाकुर ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। बूथ पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करना त्रिदेव का काम होता है।

कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर पार्टी के पक्ष में वोट करने के साथ जीत सुनिश्चित करने को कहा गया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में पार्टी पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही हैं। 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की आपसी लड़ाई की वजह से सता में रहना कठिन है मंत्रिमंडल की बैठक से मंत्री भाग रहे हैं कुछ अपना इस्तीफा दे रहे हैं। विधान सभा के अंदर विधायक सरकार के खिलाफ है। ऐसे हालातों आने वाले समय में कुछ भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *