फरीदाबाद में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी चालक को कुचला, मौके से ट्रक हुआ चालक फरार

Spread the love

पंजाब दस्तक: हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर 56 में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन कुछ देर बाद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी।

बता दें कि एक्सीडेंट की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक की अपनी ग्लव्स बनाने की वर्कशॉप है। शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे विनोद अपनी स्कूटी पर सवार होकर अपने घर सेक्टर 24 स्थित अपने वर्कशॉप में जा रहा था। सेक्टर 56 पुल को पार किया तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते उनकी मौके मौके पर ही मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और मृतक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *