हिमाचल में राज्यसभा सांसद चुनाव: वोटिंग शुरू, बहुमत कांग्रेस के पास, फिर भी BJP ने उम्मीदवार उतारा, क्रॉस वोटिंग का खतरा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वोट डाला। सरकार से नाराज कांग्रेस MLA सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा ने भी वोट डाला है। वोटिंग से पहले कांग्रेस विधायक CM सुखविंदर सिंह सुक्खू के आवास पर पहुंचे थे।

वोटिंग 4 बजे तक होगी। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद इलेक्शन कमीशन की क्लीयरेंस मिलते ही वोटों की गिनती शुरू होगी और उसी वक्त रिजल्ट घोषित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *