सदन में जाने से पहले ही विपक्ष का कांग्रेस की गारंटी को लेकर प्रदर्शन, बोले झूठ के सहारे कांग्रेस चला रही है सरकार, एक साल में एक भी गारंटी नहीं हुई पुरी

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने सरकार के खिलाफ़ विधान सभा परिसर में प्रर्दशन किया। विपक्ष ने सरकार पर झूठ के सहारे सरकार चलाने के आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले दस गारंटी दी थी जिनमें से एक भी गारंटी पुरी नहीं की गई है और प्रदेश की जनता को सरकार गुमराह कर रही है।

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार झूठ पर झूठ बोल रहे हैं ।सदन के भीतर भी झूठे आंकड़े पेशकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। प्रदेश में लूट और भ्रष्टाचार का माहौल है।हिमाचल प्रदेश में इंडस्ट्री सेक्टर को पूरी तरह से तबाह किया गया है और उद्योग हिमाचल से पलायन कर रहे हैं। इसके पीछे भी मुख्यमंत्री के करीबी लोगों का ही हाथ है और मुख्यमंत्री को भी इसकी जानकारी है बावजूद इसके मुख्यमंत्री कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

पहले बजट में जो मुख्यमंत्री ने घोषणाएं की थी वे भी अभी तक प्रदेश में योजना का रूप लेकर लागू नहीं हो पाई हैं और अब दूसरे बजट में भी मुख्यमंत्री ने झूठी घोषणाएं कर रहे हैं जिसे विपक्ष बर्दाश्त नहीं करेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *