एक मार्च से एरियर, एक अप्रैल से डीए देने के सरकार के फेंसलें का सचिवालय सेवानिवृत अधिकारियों कर्मचारियों ने किया विरोध, चरणबद्ध के बजाए एकमुश्त देने की मांग 

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा; मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया है। बजट में एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2021 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए लीव इन्कैशमेंट और ग्रेच्युटी से संबंधित एरियर का भुगतान चरणबद्ध होगा, जो एक मार्च 2024 से मिलेगा। एक अप्रैल से चार फीसदी महंगाई भत्ते की किस्त जारी करेंगे।

सचिवालय से सेवानिवृति कर्मचारियों व अधिकारियों ने सरकार के बजट में लिए फैसले की कड़ी नींदा की है।

उनका कहना है कि 2016 से 2022 की अवधि के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। 2022 के बाद रिटायर हुए कर्मचारियों को सभी लाभ मिल रहे हैं।

सचिवालय से सेवानिवृति कर्मचारियों और अधिकारियों ने कहा है कि सरकार दोहरा रवैया अपना रही है। चरणबद्ध तरीके से भुगतान ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि सेवानिवृत कर्मचारियों की लीव इंकेशमेंट, ग्रेच्युटी व एरियर का एकमुश्त भुगतान किया जाए। एक सरकारी कर्मचारी अपनी पूरी उम्र सरकारी सेवा में लगा देता है। रिटायरमेट के बाद उस पर अपने बच्चों की शादी के साथ उम्मीद होती है कि उसका अपना आशियाना हो इन सभी के लिए इन लाभों का बेसब्री से इंतजार करता है लेकिन कई कर्मचारी इसी इंतजार में स्वर्गवासी हो गए हैं।

सचिवालय सेवानिवृत अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह उनकी देनदारियों को एकमुश्त जारी करें। इन कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को OPS दिया है और उन्हें उम्मीद है कि बजट पास होने से पहले उनकी इस मांग पर गौर कर जल्द से जल्द पूरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *