हिमाचल से राज्यसभा के लिए बीजेपी से हर्ष महाजन ने भरा नॉमिनेशन, अभिषेक मनु सिंघवी बोले लोकतंत्र में सबको अधिकार

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: BJP के हर्ष महाजन ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और BJP के प्रदेशाध्यक्ष की मौजूदगी में नामांकन भर दिया है। जबकि हिमाचल से राज्यसभा सांसद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी ने भी आज नामांकन भरा हैं।

कांग्रेस सरकार में चल रही खींचतान को देखते हुए बीजेपी को क्रॉस वोटिंग की उम्मीद है। इसी उम्मीद से भाजपा ने छह बार से सीएम वीरभद्र सिंह के रणनीतिकार रहे हर्ष महाजन का नामांकन भरा है। 68 एमएलए वाली हिमाचल विधानसभा में बीजेपी के पास 25 ही विधायक है, जबकि 40 एमएलए कांग्रेस और तीन इंडिपेंडेंट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *