बद्दी कॉस्मेटिक फैक्ट्री आग, 8 लोग लापताः पूरी रात रेस्क्यू; 19 घंटे के बाद भी आग कंट्रोल नहीं, अंदर नहीं जा सकी NDRF

Spread the love

बद्दी: हिमाचल प्रदेश के बद्दी में कॉस्मेटिक-परफ्यूम बनाने वाली एनआर अरोमा फैक्ट्री में लगी आग 19 घंटे बाद भी कंट्रोल नहीं हुई है। इसे बुझाने के लिए पूरी रात फायर ब्रिगेड के कर्मचारी लगे रहे। अभी भी वह आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। फैक्ट्री की तीसरी मंजिल में आग की वजह से दमकल कर्मी, प्रशासन और NDRF की टीम अंदर नहीं जा पा रही है।

नालागढ़ के SDM दिव्यांशु सिंघला ने बताया कि अभी तक 8 लोगों के परिजनों ने लापता होने की सूचना दी है। इस हादसे में 31 कर्मचारी झुलसे हैं। इनमें से गंभीर रूप से घायल 5 कामगार PGI चंडीगढ़ रेफर किए गए। इनमें से पिंकी नाम की एक महिला की मौत हो गई है।

उधर, लोग अपनों की तलाश में फैक्ट्री पहुंच रहे हैं।वहीं एनआर अरोमा कंपनी प्रबंधन के खिलाफ पुलिस ने बरोटीवाला थाना में लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। इस कंपनी का ऑनर गुजरात का रहने वाला बताया जा रहा है। बद्दी में यह कंपनी 15 सालों से भी अधिक समय से काम कर रही है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सोलन के DC मनमोहन शर्मा ने बताया कि रात 11 बजे भी आग की लपटें और धुआं उठ रहा था। इस वजह से NDRF या दमकल कर्मी फैक्ट्री के अंदर दाखिल नहीं हो सके। फैक्ट्री के भीतर से धुआं छंटने का इंतजार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जैसे ही आग पूरी तरह से काबू होगी और टीमें अंदर जाकर जांच करेगी। जिसके बाद ही अंदर की स्थिति साफ़ होगी। फिलहाल फैक्ट्री से कोई डेड बॉडी नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *